फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चंपा देवी पार्क से गोरक्ष एन्क्लेव तक बनेगी फोरलेन सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरानगर और रामगढ़ताल इलाके को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
विज्ञापन

गोरखपुर। शहर के तेजी से विकसित हो रहे इलाकों गोरक्ष एन्क्लेव, इंदिरानगर और रामगढ़ताल एरिया के लिए राहत की खबर है। अब चंपा देवी पार्क से गोरक्ष एन्क्लेव तक लगभग 1500 मीटर लंबी सड़क को फोरलेन में विकसित किया जाएगा। इस परियोजना पर गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने काम शुरू कर दिया है। जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन के निर्देश पर इस सड़क के चौड़ीकरण की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिए सर्वे का कार्य जारी है।
नई सड़क का स्वरूप पूरी तरह आधुनिक होगा। प्राधिकरण इसे फोरलेन बनाने के साथ मध्य में डिवाइडर, पाथ-वे, ग्रीन बेल्ट और पौधरोपण की व्यवस्था करेगा। साथ ही सड़क के दोनों ओर अर्नामेंटल स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी जिससे यह क्षेत्र न केवल सुविधाजनक बल्कि आकर्षक भी दिखेगा।
विज्ञापन

इस परियोजना से जहां गोरक्ष एन्क्लेव के आवंटियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी, वहीं इंदिरानगर कॉलोनी और रामगढ़ताल क्षेत्र के लोगों को भी बेहतर कनेक्टिविटी प्राप्त होगी। फिलहाल यह सड़क संकरी होने के कारण वाहनों की आवाजाही में परेशानी होती है। इस मार्ग पर जीडीए 5000 सीट की क्षमता वाले कन्वेंशन सेंटर और फाइव स्टार होटल का निर्माण भी कर रहा है।
विज्ञापन

फोरलेन बनने से इन दोनों परियोजनाओं को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी, जिससे भविष्य में इस क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियां और निवेश के अवसर तेजी से बढ़ेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें