फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सीएसपी संचालक के भाई से लूट के चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने गोडवारी पुल के पास ओवरटेक कर दिया था वारदात को दिया अंजाम
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
जंगल कौड़िया/भगवानपुर। पीपीगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को भूइधरपुर निवासी सुदामा कुमार से 32 हजार रुपये की लूट की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से रुपये वाला बैग और वारदात में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली है। आरोपियों की पहचान पीपीगंज के पलिया निवासी गौरव कुमार, रंजीत यादव, वार्ड नंबर नौ निवासी शशांक गौड़ और भिटी तिवारी निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन


एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार दोपहर सुदामा कुमार पीपीगंज स्थित बैंक से 32 हजार रुपये निकालकर बाइक से मंगरु चौराहे पर स्थित अपनी दुकान लौट रहे थे। इसी दौरान पंचगांवा के गोडवारी पुल के पास दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने झपट्टा मारकर रुपये वाला बैग छीन लिया।
पुलिस ने मामले में पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी कैमरों की जांच में पता चला कि बाइक सवार दो बदमाश बैंक से ही सुदामा का पीछा करने लगे थे, जबकि दो उनके आगे चल रहे थे। सुदामा जैसे ही पंचगांवा के गोडवारी पुल के पास सुनसान स्थान पर पहुंचे, बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें घेरकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने जब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो बदमाशों की बाइक दिखाई दी। बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस बदमाशों तक पहुंच गई। इसके बाद उन्हें 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने पर्दाफाश करने वाली टीम को 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया है।
एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र प्रसाद ने बताया कि आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें