गोरखपुर। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज व सनातन फुटबॉल एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित सनातन फाउंडेशन कप अंडर 13, 7 साइड फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन दो मैच खेले गए। इनमें संदीप फुटबॉल एकेडमी और एफसी बैतालपुर ने जीत दर्ज की।
पहला मैच महाराणा प्रताप फुटबॉल एकेडमी और संदीप एफसी के बीच खेला गया। टाईब्रेकर में संदीप एकेडमी ने 1-0 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरे मैच में एफसी बैतालपुर ने युनाइटेड ड्रैगन एफसी को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मुख्य अतिथि बबलू अग्रवाल व विनीत अग्रवाल रहे। इस अवसर पर विवेकानंद मिश्र, सुशील त्रिपाठी, शंभू नाथ, प्रेम शंकर, संदीप, आयोजक सचिव रोशन पांडेय, अमन कुमार, गणेश कनौजिया, अभय यादव और सक्षम मौजूद रहे।