गोरखधाम एक्सप्रेस, वैशाली, बरौनी स्पेशल समेत कई ट्रेनें रहीं लेट
ट्रेनों के इंतजार में स्टेशन पर ठिठुर रहे यात्री
गोरखपुर। कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार कम कर दी है। ठंड में ट्रेनें आठ घंटे तक लेट चल रही हैं। इससे यात्रियों की काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गोरखधाम एक्सप्रेस शुक्रवार को सात घंटे की देरी से गोरखपुर पहुंची। वहीं ट्रेनों के इंतजार में यात्री स्टेशन पर ठिठुर रहे हैं।
दिल्ली से आने वाली ट्रेनें ज्यादा देरी से चल रही हैं। रात में कोहरे की वजह से उनकी रफ्तार कम हो जा रही है। वैशाली एक्सप्रेस भी शुक्रवार को छह घंटे की देरी से गोरखपुर पहुंची। इससे गोरखपुर आए अभिषेक ने बताया कि उन्हें 12 बजे एक बैठक में शामिल होना था लेकिन ट्रेन तीन बजे पहुंची है। इस ट्रेन का इंतजार कर रहे श्याम सुंदर ने कहा कि सुबह से ही छपरा जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। उधर जाने वाली सभी ट्रेनें देरी से चल रही हैं। शुक्रवार को नई दिल्ली-बरौनी क्लोन स्पेशल आठ घंटे, नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल 13, आम्रपाली एक्सप्रेस तीन घंटे, गोरखधाम सात घंटे, यशवंतपुर गोरखपुुर एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे और एलटीटी गोरखपुर दो घंटे देरी से गोरखपुर पहुंची।
-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ