फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: वाराणसी से बुलाए गए विशेषज्ञ, बरामद सामान का करेंगे मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
एक करोड़ से अधिक की संपत्ति कब्जे में ले चुकी है टीम
विज्ञापन

गोरखपुर। आयकर विभाग ने गोयल एडिबल्स प्राइवेट लिमिटेड व उससे जुड़ी अन्य फर्मों के यहां छापा मारकर एक करोड़ रुपये से अधिक की नकदी और गहने कब्जे में लिए हैं। अब इसका मूल्यांकन करने के लिए वाराणसी से विशेषज्ञ बुलाए गए हैं। शनिवार सुबह वे गोरखपुर पहुंच जाएंगे, इसके बाद मूल्यांकन शुरू हो जाएगा।
शुक्रवार को आयकर विभाग की टीमें कारोबारियों के दस्तावेज की जांच पड़ताल करती रही। वहीं शहर के कई व्यापारी अंदर क्या चल रहा है, इसकी जानकारी प्राप्त करने की लगातार कोशिश करते रहे। सूत्रों की मानें तो स्थानीय टीमों को बाहर से आई आयकर विभाग की टीम के लिए खाना, नाश्ता और दवा का प्रबंधन करने की जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन


गोरखनाथ क्षेत्र के कारोबारी के घर पर भी पड़ा छापा
सूत्रों के अनुसार, गोरखनाथ क्षेत्र के एक पुराने जमींदार के भवन में भी आयकर विभाग का छापा पड़ा है। पहले दिन सुबह नौ बजे टीम पहुंची थी। दूसरे दिन शुक्रवार को जांच कर रात आठ बजे निकल गई। बताया जा रहा है कि घर में रहने वाले एक पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर से पूछताछ की गई है। उनके बैंक खाते और घर में रखे जरूर दस्तावेज की जांच की गई है।
विज्ञापन


फ्लोटिंग रेस्टोरेंट को मान रहे छापे की वजह
सूत्रों के अनुसार, जानकारी मिली है कि आलोक अग्रवाल ने फ्लोटिंग रेस्टोरेंट को तीन पार्टनर के बीच बांट दिया है। इसमें टॉप फ्लोर को अक्षय आनंद, दूसरे फ्लोर को अपने नाम और पहले फ्लोर को एक महिला के नाम पर कर दिया है। हाल ही में 15 करोड़ की सब्सिडी फाइल बनाकर पर्यटन विभाग को भेजी गई थी। उसमें कोई बिल भी नहीं लगाया गया था। इसके बाद फाइल जांच के लिए आगे बढ़ाई गई तो टैक्स चोरी पकड़ में आई। इसके बाद करीब छह माह तक रेकी कर आयकर विभाग ने एक साथ शहर में 12 और मंडल में 27 ठिकानों पर छापा मारा है। एक साथ एक ही समय कार्रवाई होने से किसी को भी कुछ भी फेरबदल करने का मौका भी नहीं मिल पाया।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें