फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर से पांच और होली स्पेशल ट्रेनों को मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर-महबूबनगर और गोरखपुर एलटीटी चार-चार फेरों के लिए चलेगी
विज्ञापन

बंगलुरु, कासगंज और चर्लपल्ली (सिकंदराबाद) के लिए भी एक-एक स्पेशल ट्रेन को मिली मंजूरी
गोरखपुर। होली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए चार और स्पेशल ट्रेनों को मंजूरी मिली है। बंगलुरु, सिकंदराबाद, महबूबनगर और कासगंज से ये ट्रेनें गोरखपुर के लिए चलाई जाएंगी। इससे होली में घर आने और होली के बाद काम पर लौटने वालों को राहत मिलेगी।

सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल, बंगलुरु से गोरखपुर के लिए होली विशेष गाड़ी 10 और 17 मार्च को चलेगी। यह ट्रेन प्रयागराज-वाराणसी के रास्ते चौथे दिन गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी यात्रा में यह ट्रेन 14 और 21 मार्च को शाम पांच बजे गोरखपुर से प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन

कासगंज-छपरा-कासगंज साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी कासगंज से 10 से 24 मार्च तक हर सोमवार एवं बृहस्पतिवार को और छपरा से 11 से 25 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को पांच फेरों के लिए चलाई जाएगी। यह ट्रेन बदायूं, बरेली जं., पीलीभीत, लखीमपुर, सीतापुर होते हुए गोरखपुर आएगी और यहां से कप्तानगंज-पडरौना के रास्ते छपरा जाएगी।
विज्ञापन


गोरखपुर-महबूबनगर-गोरखपुर होली विशेष गाड़ी का संचलन नौ से 30 मार्च तक प्रत्येक रविवार को गोरखपुर से और 10 से 31 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को महबूबनगर से चार फेरों के लिए होगा। रविवार को यह ट्रेन गोरखपुर से सुबह 4:30 बजे प्रस्थान करेगी। इसके अलावा गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर त्योहार विशेष गाड़ी का संचलन गोरखपुर से 11 से 22 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को और लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 13 से 24 मार्च तक प्रत्येक बृहस्पतिवार व सोमवार को चार फेरों के लिए होगा।

चर्लपल्ली (सिकंदराबाद)-गोरखपुर-चर्लपल्ली होली विशेष गाड़ी का संचलन चर्लपल्ली से 10 मार्च को और गोरखपुर से 12 मार्च को एक फेरे लिए होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें