फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पांच किमी. दौड़ में गौरव तो 400 में मुस्कान ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सेंट एंड्रयूज काॅलेज में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। पहले दिन छात्र-छात्राओं ने एथलेटिक्स की तीनों विधाओं रन, थ्रो व जंप में दमखम दिखाया। प्रतियाेगिता के पुरुष वर्ग के पांच हजार मीटर दौड़ में गौरव निषाद ने बाजी मारी। वहीं महिला वर्ग के चार सौ मीटर दौड़ में मुस्कान प्रथम स्थान के साथ अव्वल रहीं।
विज्ञापन

पुरूष वर्ग के 200 मीटर दौड़ में शुभम तिवारी, 400 मीटर में गौरव निषाद, 800 मीटर में श्रेयांश पांडेय सफल रहे। ऊंची कूद में दिव्यांश, लंबी कूद में शुभम तिवारी, गोला प्रेक्षण में आबाज खान अव्वल रहे। डिस्कस थ्रो में अरबाज खान तथा जेवलिन थ्रो में शुभम तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इसके पूर्व क्रीड़ा समाराेह का काॅलेज के प्राचार्य प्रो.सीओ सैमुअल ने मार्च पास्ट की सलामी ली व ध्वजारोहरण तथा मशाल जलाकर उद्घाटन किया। काॅलेज के मीडिया प्रभारी प्रो.सुशील कुमार राय ने बताया कि समारोह का समापन शनिवार को अपराह्न 12 बजे होगा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें