फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शाॅर्ट सर्किट से निजी अस्पताल में लगी आग, अफरातफरी

विज्ञापन
रुस्तमपुर  क्लिनिक पर लगी आग को बुझाने फायर ब्रिगेड कर्मी।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती थे करीब 30 मरीज, दहशत में मरीज और तीमारदार रोते-चिल्लाते हुए भागे बाहर
विज्ञापन

आधे घंटे में फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
गोरखपुर। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में रुस्तमपुर स्थित संजय फ्रैक्चर हाॅस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर में बृहस्पतिवार की दोपहर अचानक आग लग गई। घटना के समय वार्ड में करीब 30 मरीज भर्ती थे। अचानक आग लगने और धुआं उठने से वहां अफरा-तफरी मच गई। मरीज और तीमारदार रोते-चिल्लाते हुए वहां से बाहर भागे। सूचना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।
बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 1:50 बजे वार्ड के बाहर लगे इलेक्ट्रिक पैनल में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे वार्ड की वायरिंग से चिंगारी उठी और देखते ही देखते वहां धुआं फैलने लगा। इससे कई मरीजों को सांस लेने में कठिनाई होने लगी। इसी बीच एक महिला अपने पति का हाथ पकड़कर चीखती हुए बोली, इन्हें बाहर निकालो, दम घुट रहा है। स्टाफ की मदद से सभी मरीजों और तीमारदारों को बाहर निकाला जाने लगा। उधर, हॉस्पिटल में आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। फायर स्टेशन से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए आधे घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

-
आग से वार्ड का फ्लोर हो गया था गर्म, पानी से किया गया ठंडा

दमकलकर्मियों ने बताया कि आग लगने के कारण वह फ्लोर काफी गर्म हो गया था। काफी प्रयास के बाद उसे सामान्य किया गया। वार्ड और आसपास के हिस्सों में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, आग वार्ड की वायरिंग में चिंगारी लगने से फैली थी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि पूरी घटनास्थल की जांच की जाएगी और आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

कोट
दमकल विभाग और अस्पताल स्टाफ की तत्परता से सभी मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया। गनीमत है कि कोई हताहत नहीं हुआ। आग लगने के बाद आसपास के मोहल्लों में अफरातफरी मच गई। सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ देर तक जाम जैसी स्थिति बनी रही। समय रहते रेस्क्यू अभियान शुरू होने से एक बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

- डॉ. संजय विश्वकर्मा, अस्पताल संचालक


कोट
आग का कारण इलेक्ट्रिक पैनल में शॉर्ट सर्किट पाया गया है। यदि यह भीतर तक फैल जाती तो बड़ी जनहानि हो सकती थी। घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। दमकलकर्मियों के साथ अस्पताल के कर्मचारी और परिजन समय रहते मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने में सफल रहे।
- एसके राय, मुख्य अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें