फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मूर्ति विसर्जन के दौरान रास्ते में मारपीट...क्षुब्ध ग्रामीणों ने रोकी विसर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहजनवां थाना क्षेत्र में जोन्हिया रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई घटना
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से कार्रवाई के आश्वासन पर पुलिस सुरक्षा में कराया गया मूर्ति विसर्जन
सहजनवां। थाना क्षेत्र में जोन्हिया रेलवे क्रॉसिंग के पास मां लक्ष्मी की मूर्ति विसर्जन के लिए जाते समय बृहस्पतिवार की शाम दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्षों के एक-एक लोग घायल हो गए। इससे क्षुब्ध ग्रामीण तीन घंटे तक मूर्ति विसर्जन को रोके रहे। एसडीएम केसरी नंदन तिवारी व सीओ गीडा कमलेश सिंह की ओर से कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीण मूर्ति को लेकर विसर्जन के लिए निकले।
सहजनवां थाना क्षेत्र के ग्राम महुआपार तेतरिया में स्थापित लक्ष्मी जी की मूर्ति विसर्जन के लिए बृहस्पतिवार को गांव के लोग गाजे-बाजे के साथ शाम पांच बजे के आस-पास आमी नदी में विसर्जन के लिए निकले। एक पक्ष के महुआपार तेतरिया निवासी संजीत साहनी पुत्र दिनेश साहनी ने नौ नामजद एवं कुछ अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें लिखा है कि मूर्ति विसर्जन के लिए गांव के बाहर स्थित कालीजी के मंदिर के पास पहुंचे थे कि इसी दौरान सीहापार के कुछ लोग बाइक से जा रहे थे। बच्चियों को देखकर कुछ अश्लील कमेंट किया। इसे लेकर मामला गरमा गया। कुछ लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। वे लोग मूर्ति लेकर जोन्हिया रेलवे क्राॅसिंग के पास पहुंचे उसी दौरान बाइक सवार 12 से अधिक लोग आए और गाली देते हुए उसे ट्रैक्टर से खींच लिया व लाठी व पंच से पीटकर घायल कर दिया। दूसरे पक्ष के सीहापार निवासी अनिल यादव पुत्र धर्मराज यादव (17 वर्ष) को गंभीर चोटें लगी हैं। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष महेश चौबे ने कहा कि मारपीट में दोनों पक्षों से एकएक लोग घायल हो गए है। और महुआपार तेतरिया के संजीत साहनी ने तहरीर दी है। दूसरे पक्ष से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें