फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी, मालदीव में फंसे तीन युवकों ने सीएम से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के एजेंट ने अच्छे वेतन और सुविधा का दिया था झांसा
विज्ञापन

मालदीव में फंसे पीड़ितों ने व्हाट्सएप के जरिये की मदद की अपील की

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री ने युवकों का संदेश ट्वीट किया
गोरखपुर। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन युवकों (रामचंद्र, प्रेमचंद्र, हरिनारायण) के साथ ठगी का मामला सामने आया है। एजेंट ने अच्छे वेतन और सुविधाओं का लालच देकर मालदीव भेजा, जहां पहुंचने के बाद युवकों को ठगी का अहसास हुआ। खुद को असहाय स्थिति में देखकर तीनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाई है।

बेलघाट थाना क्षेत्र के समहुतापुर निवासी रामचंद्र साहनी, प्रेमचंद्र साहनी और शाहपुर निवासी हरिनारायण विदेश जाने की चाहत में ट्रांसपोर्टनगर अमरूदमंडी निवासी एक एजेंट से संपर्क में आए। एजेंट ने उन्हें विदेश में ऊंचे वेतन, रहने-खाने की सुविधा और सुरक्षित नौकरी का भरोसा दिलाया। एजेंट ने तीनों से मोटी रकम लेकर बीते आठ अक्तूबर को उन्हें मालदीव भेज दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि मालदीव पहुंचने पर हकीकत कुछ और ही निकली। युवकों को बताया गया कि उन्हें जिस जगह काम के लिए भेजा गया है, वह सूनसान टापू पर स्थित है, जहां न तो खाने-रहने की उचित व्यवस्था है, न ही कोई मेडिकल सुविधा या होटल। वेतन का भुगतान भी नहीं किया गया। कुछ दिनों बाद जब हालात बदतर होने लगे तो उन्हें अहसास हुआ कि वे ठगी का शिकार हो चुके हैं।
कई बार एजेंट से संपर्क करने की कोशिश विफल होने पर तीनों ने अपने गांव के सहपाठी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री मदन मुरारी शुक्ला को व्हाट्सएप पर मुख्यमंत्री के नाम पत्र भेजकर मदद की गुहार लगाई। पत्र में उन्होंने अपनी स्थिति का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि उन्हें यहां फंसा दिया गया है, कृपया हमें देश वापस बुलाया जाए।
मदन मुरारी ने युवकों का संदेश मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के लिए ट्वीट कर सीएम योगी आदित्यनाथ से हस्तक्षेप की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह प्रकरण न केवल मानव तस्करी जैसा है, बल्कि बेरोजगार युवाओं को छलने का संगठित तरीका बनता जा रहा है। उन्होंने एजेंट के खिलाफ केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



कोट
पीड़ित पक्ष के परिजनों से पुलिस ने संपर्क कर तहरीर मांगी है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही एजेंट से पूछताछ भी की जाएगी।
- अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें