फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रास्ते से बाइक हटाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, मैजिक और बाइक में तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों पक्षों के समर्थक हुए आमने-सामने, तनावपूर्ण हुआ माहौल
विज्ञापन

गोरखपुर। गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल अयोध्या प्रसाद गांव में शुक्रवार की रात रास्ते से बाइक हटाने की बात को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए। इस दौरान तीन-चार बाइक व एक टाटा मैजिक गाड़ी में तोड़फोड़ की गई।
जानकारी के मुताबिक, मैजिक चालक सुरेश गुप्ता निवासी जंगल अयोध्या प्रसाद टोला मलमलिया शुक्रवार रात रजही से सामान लादकर घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में बेल्लारी टोले के पास ओंकार, सोमनाथ, सोनू, रामकरन समेत करीब आठ लोगों ने अपनी बाइकें खड़ी कर रास्ता रोक रखा था। सुरेश ने बाइक हटाने को कहा तो मनबढ़ युवक भड़क गए और गाड़ी रोककर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीचबचाव करने पहुंचे विक्की, प्रियांशु और प्रवीन को भी पीटा गया। मारपीट में विक्की का सिर फूट गया और हाथ टूट गया। सूचना मिलते ही गांव के दोनों टोले चौहान टोला और बेलदारी टोला के लोग आमने-सामने हो गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची गुलरिहा पुलिस ने हालात को काबू में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर लेकर केस दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने शांति भंग में विजय चौहान, गणेश, पप्पू, गब्बर, शंकर, राहुल, सोमनाथ और ओंकार समेत आठ लोगों का चालान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें