फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बड़हलगंज में दो पक्षों में मारपीट, 14 पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों पक्षों ने महिलाओं के साथ अभद्रता का भी आरोप लगाया
विज्ञापन

बड़हलगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के समयथान मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान मारपीट में दोनों पक्ष के कुछ लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दोनों पक्षों ने महिलाओं के साथ अभद्रता का भी आरोप लगाया है।
गोला क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर में बताया कि शुक्रवार दोपहर परिवार के साथ समयथान माता मंदिर पूजा अर्चन करने आए थे। इसी दौरान पांच नामजद व तीन अज्ञात लोग घर की महिलाओं के साथ अभद्रता करने लगे। विरोध पर मारपीट करने लगे। उन लोगों ने लोहे की राॅड, लाठी-डंडे के साथ मारपीट की। आरोपियों ने भाई नीरज के गले से सोने की चेन भी उड़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि परिवार संग मंदिर में दर्शन करने आए थे। घर की महिलाओं के साथ अभद्रता का विरोध करने पर चार लोग अपने दो साथियों के साथ पहुंचकर ईंट-पत्थर से हमला कर दिए। इसके बाद मारपीट की। पुलिस ने दोनों पक्षों में 14 नामजद व पांच अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें