फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नवरात्र में बिजली की आवाजाही ने किया परेशान

Wed, 01 Oct 2025 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शारदीय नवरात्र की अष्टमी को बिजली की आवाजाही ने उपभोक्ताओं को मंंगलवार को परेशान किया। सुबह से ही शहर के कई क्षेत्रों में घंटों बिजली गुल रही। वहीं, कई इलाकों में बिजली की आवाजाही लगी रही।
विज्ञापन

बिजली निगम ने दावा किया था कि शारदीय नवरात्र पर उपभोक्ताओं को मां दुर्गा का पट खुलने से लेकर विसर्जन तक निर्बाध बिजली मिलेगी। मंगलवार सुबह ही रानीबाग उपकेंद्र के कठउर फीडर की विद्युत आपूर्ति करीब 2:30 घंटे ठप रही। हालांकि उपकेंद्र के जेई मोती लाल भारद्वाज का कहना है कि क्षेत्र के पथरा में 11 केवी का तार टूट गया था, जिसे दुरुस्त करके करीब एक घंटे में बिजली बहाल कर दी गई।
वहीं, शाहपुर उपकेंद्र के संत हुसैन नगर फीडर और विष्णु मंदिर फीडर से जुड़े क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति भी करीब एक-एक घंटे के लिए ठप रही। साथ ही दोपहर करीब 2:15 से राप्ती नगर ओल्ड उपकेंद्र से करीब एक घंटे के लिए आपूर्ति बंद रही। राप्तीनगर के अधिशासी अभियंता अभिषेक कुमार ने बताया कि सोमवार रात 33 केवी के केबल गर्म हो गया था, जिसे मंगलवार दोपहर एक घंटे का शटडाउन लेकर सही किया गया। बताया कि उपभोक्ता की शिकायत पर शाहपुर उपकेंद्र से शटडाउन लिया गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें