फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: स्टेशन का पूर्वी फुटब्रिज 15 मिनट के लिए बंद, परेशान हुए यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। स्टेशन के पूर्वी फुटब्रिज को दोपहर ढाई बजे अचानक बंद कर दिया गया। यात्रियों को पश्चिमी फुटब्रिज के रास्ते जाने को कहा गया। इस वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि 15 मिनट बाद ही फिर इसे खोला गया। अब शनिवार और रविवार को फुटब्रिज के आधे हिस्से में ही आवागमन रहेगा। मतलब यह शनिवार और रविवार को पूर्वी फुटब्रिज से दो नंबर प्लेटफार्म के यात्री नौ नंबर पर नहीं आ-जा सकेंगे। रेल प्रशासन ने इसके लिए पहले ही निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

पूर्वी फुटब्रिज पर 19 तारीख से मरम्मत कार्य चल रहा है। इस पर आरपीएफ के एक एएसआई और तीन सिपाहियों की 24 घंटे ड्यूटी लगी है। इन्हें ये निर्देश है कि यात्रियों को फुटब्रिज पर रुकने न दें। मरम्मत कार्य में लगी टीम ने दोपहर दो बजे आरपीएफ को मैसेज दिया कि ढाई बजे से 10 मिनट के लिए पुल को पूरी तरह से खाली कराना जरूरी है।
उस वक्त गोरखपुर-बांद्रा एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी थी। वहीं नौ नंबर से चलने वाली गोरखधाम के यात्रियों का आना शुरू हो गया था। इसे देखते हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर दशरथ प्रसाद की अगुवाई में सुरक्षा कर्मियों की टीम फुटब्रिज पर पहुंची उसे खाली कराया। इस दौरान यात्रियों को पश्चिमी फुटब्रिज की तरफ भेजा गया। 15 मिनट बाद फिर से इस पर आवागमन शुरू हो गया।
विज्ञापन


आज और कल भी प्रभावित रहेगा आवागमन

गोरखपुर। पूर्वी फुट ओवर ब्रिज पर चल रहे अनुरक्षण कार्य के लिए 25 और 26 मई को यात्रियों का आवागमन आंशिक रूप से बाधित रहेगा। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वी फुट ओवरब्रिज पर प्लेटफाॅर्म संख्या 1 से 6 तक आवागमन होगा, लेकिन इधर से प्लेटफाॅर्म संख्या 7, 8 एवं 9 पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इसी प्रकार द्वितीय प्रवेश द्वार से प्लेटफाॅर्म संख्या 9 और 7, 8 पर आवागमन होगा, लेकिन उधर से प्लेटफाॅर्म संख्या 6 से लेकर 1 तक आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें