फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पछुआ हवा के चलते अभी तीन दिन झुलसाएगी गर्मी, बुधवार से मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी यूपी के आसमान पर सक्रिय नहीं है कोई मौसम प्रणाली
विज्ञापन

गोरखपुर। देश में समय से पहले मानसून आने और प्री मानसून की सक्रियता के बीच अचानक मौसम बदल गया है। पूर्वी यूपी के आसमान में कोई प्रभावी तंत्र मौजूद नहीं होने की वजह से बारिश नहीं हो रही है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अभी मंगलवार तक गर्मी सताएगी। बुधवार से फिर मौसम बदलेगा और अच्छी बरसात होगी।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश को प्रभावित कर रहे पश्चिमी विक्षोभ के साथ-साथ निचले क्षोभमंडल में पूर्वी उत्तर प्रदेश पर अवस्थित द्रोणी के पूर्वी दिशा में खिसकने की वजह से 10 जून तक मौसम शुष्क बना रहेगा। गर्म पछुआ हवाओं के प्रभाव से आगामी 3-4 दिनों में तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद पुरवा हवा बहेगी, जिससे एक बार फिर मौसम में बदलाव आएगा। बुधवार से पूर्वी यूपी में झमाझम बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

तेजी से बढ़ रहा तापमान
शनिवार को दोपहर में तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता घटकर 33 प्रतिशत पर आ गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें