फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शाहपुर में फाल्ट से 16 घंटे 500 घरों की गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को दिन भर परेशान रहे उपभोक्ता, शाम छह बजे के करीब आई बिजली
विज्ञापन


गोरखपुर। शाहपुर में रविवार रात 11 केवीए के केबल में फाल्ट से करीब 500 घरों के लोगों को 16 घंटे बिना बिजली के गुजारनी पड़ी। इससे पानी की परेशानी से लोगों को काफी झेलनी पड़ी।
शाहपुर उपकेंद्र के बशारतपुर क्षेत्र में रविवार देर रात करीब दो बजे 500 घरों की बिजली गुल हो गई। लोग बिजली के थोड़ी देर में आने की आस में बैठे रहे लेकिन सोमवार सुबह तक नहीं आई। इसकी वजह से पानी का संकट खड़ा हो गया। इस दौरान उपभोक्ता उपकेंद्र से लगाए अभियंताओं को फोन करते रहे लेकिन किसी ने उठाने की जहमत नहीं उठाई। उपभोक्ताओं ने सुबह उपकेंद्र पर जाकर सूचना दी तो कर्मी सक्रिय हुए। पूरा दिन बीत जाने के बाद भी बिजली बहाल नहीं हुई। करीब 16 घंटे बाद सोमवार शाम छह बजे बिजली बहाल हुई तो उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। उपभोक्ता सतीश ने बताया कि पूरे दिन बिजली नहीं होने से पानी की समस्या हुई। मनोज ने बताया कि फॉल्ट को ठीक करने में बिजली निगम ने काफी समय लगा दिया। इससे सभी परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
रविवार रात दो बजे 11 केवीए तार में फाल्ट आ गया था। सुबह फाल्ट को दुरुस्त करने के लिए नया तार लगाकर बिजली बहाल करने की कोशिश की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुराने तार को ठीक कर शाम को बिजली बहाल की गई।
-अभिषेक कुमार अधिशासी अभियंता, राप्तीनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें