फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पोस्ट डॉक्टरल शोध फेलोशिप के लिए चुने गए डॉ. प्रयागराज

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीयू के भौतिक विज्ञान के छात्र यूनिवर्सिटी ऑफ रीयूनियन फ्रांस में चयनित
विज्ञापन

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग के शोधार्थी डॉ. प्रयागराज सिंह को यूनिवर्सिटी ऑफ रीयूनियन, फ्रांस में पोस्ट डॉक्टरल शोध फेलोशिप के लिए चुना गया है।
डॉ. प्रयागराज सिंह ने भौतिकी विभाग में इसरो के प्रोजेक्ट में काम करते हुए वायुमंडल में सूक्ष्म कणों, एरोसोल, के गुणों और उनके जलवायु पर प्रभाव का अध्ययन किया है। वह मई के अंत तक माॅरीशस के निकट फ्रांस के रीयूनियन टापू में यूरोपीय संघ की तरफ से वित्त पोषित पोस्ट डॉक्टरल शोध आरंभ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके शोध का उद्देश्य दक्षिणी गोलार्ध में एरोसोल गुणों के विकास की जांच एक बहु-स्तरीय दृष्टिकोण के माध्यम से करना है। डॉ. प्रयागराज की पोस्ट डॉक्टरल शोध फेलोशिप तीन साल के लिए होगी। प्रो. शांतनु रस्तोगी के मार्गदर्शन में इन्होंने इसरो प्रायोजित एरोसोल रेडिएटिव फोर्सिंग ओवर इंडिया परियोजना के तहत मध्य इंडो-गंगेटिक प्लेन (गंगा के तराई क्षेत्र) पर एरोसोल परिवर्तन शीलता का अध्ययन किया है, जिसके परिणाम महत्वपूर्ण जर्नल्स में प्रकाशित हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें