फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू : भोपाल से नहीं आई रिपोर्ट, दोबारा भेजे 35 सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
चिड़ियाघर प्रशासन ने संक्रमित वन्यजीवों और अन्य जानवरों के नमूने राष्ट्रीय उच्च पशु रोग संस्थान, भोपाल भेजे
विज्ञापन


दो बार रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही दर्शकों के लिए खुलेगा चिड़ियाघर
गोरखपुर। चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू से पांच वन्यजीव संक्रमित हैं। जांच के लिए इनके सैंपल राष्ट्रीय उच्च पशु रोग संस्थान, भोपाल भेजे गए थे, लेकिन अभी रिपोर्ट नहीं आई है। अब चिड़ियाघर प्रशासन ने दोबारा 35 वन्यजीवों का सैंपल भेजा है। दोनों रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही दर्शकों के लिए चिड़ियाघर खुलेगा।
शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान में बाघिन शक्ति की मौत के मामले में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद से ही हड़कंप की स्थिति है। 12 मई को भोपाल से रिपोर्ट आई थी। 13 मई से ही चिड़ियाघर दर्शकों के लिए बंद है। प्राणि उद्यान ने दूसरे वन्यजीवों का सैंपल जांच के लिए राष्ट्रीय उच्च पशु रोग संस्थान, भोपाल भेजा था।
विज्ञापन

23 मई काे आई रिपोर्ट में बाघिन मैलानी, तेंदुए के दो शावक, हिमालयन गिद्ध और कॉकाटील में संक्रमण की पुष्टि हुई। इन्हें आइसोलेट कर इलाज किया जा रहा है। इसके बाद संक्रमित जानवरों सहित दूसरे वन्यजीवों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इसकी रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। अब एक बार फिर 35 वन्यजीवों का सैंपल जांच के लिए भोपाल भेजा गया है।
निदेशक विकास यादव ने बताया कि प्राणि उद्यान को 10 जून तक के लिए बंद किया गया है। संक्रमित सभी वन्यजीवों का उपचार चल रहा है। उनकी स्थिति अभी ठीक है। संक्रमित वन्यजीवों के साथ ही दूसरे जानवरों के सैंपल भोपाल भेजा गया है। दोनों रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही प्राणि उद्यान को खोला जाएगा।
विज्ञापन

पांच वन्यजीवों की हो चुकी है मौत
चिड़ियाघर में डेढ़ माह के अंदर पांच जानवरों की मौत हो चुकी है। 30 मार्च को पीलीभीत से रेस्क्यू कर लाए गए बाघ केसरी की मौत सबसे पहले हुई थी। इसके बाद पांच मई को मादा भेड़िया भैरवी, सात को बाघिन शक्ति और आठ मई को तेंदुआ मोना की मौत हुई थी। 23 मई को एक कॉकाटील की मौत भी हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें