फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बेलवा पीएचसी के डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित, सीएमओ नेे मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
झरना टोला यूपीएचसी और डुमरी खास व बेलवा एपीएचसी में रविवार को लगे स्वास्थ्य मेले का सीएमओ ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

गोरखपुर। सीएमओ डॉ. राजेश झा ने रविवार को झरना टोला नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और डुमरी खास और बेलवा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगे मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण किया। बेलवा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगे मेले में एक चिकित्सक और कुछ स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित थे। सीएमओ अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

झरना टोला नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में सीएमओ को चिकित्सा अधिकारी डॉ. सविता गौड़ सहित सभी स्वास्थ्यकर्मी मौजूद मिले। सीएमओ ने इस मौके पर कहा कि इस बात का पर्याप्त प्रचार-प्रसार किया जाए कि शीघ्र ही झरना टोला यूपीएचसी पर बड़ी पैथालॉजिकल जांचें भी शुरू हो जाएंगी। इन जांचों के लिए सैंपल लेकर जिला अस्पताल के लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा। सरदारनगर ब्लॉक के डुमरी खास अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने वार्ड को और व्यवस्थित करने का निर्देश दिया। इसके बाद अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलवा में लगे मेले की जांच की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें