फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती : योगेश ने अमित को दिखाया आसमान

विज्ञापन
रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवा
विज्ञापन
रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का दूसरा दिन
विज्ञापन

गोरखपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में रविवार को पहलवानों ने दमखम दिखाया। 55 किलोग्राम ग्रीको रोमन में आजमगढ के अमरनाथ ने मिर्जापुर के जतिन यादव को, गोरखपुर के योगेश ने अयोध्या के अमित को, बस्ती के विवेक यादव ने कानपुर के शिवचंद यादव को और वाराणसी के नितेश कुमार ने मेरठ के हर्ष भारद्वाज को पराजित कर अगले राउंड में प्रवेश किया।
विज्ञापन

60 किलो ग्राम ग्रीको रोमन में आकाश गिरी (गोरखपुर) ने लखनऊ के राजेश कुमार को, जाहित अली (वाराणसी) ने प्रयागराज के रण प्रताप सिंह को, और सैफ अली खान (मुरादाबाद) ने अयोध्या के विक्की यादव को पराजित किया। 63 किलो ग्राम ग्रीको रोमन में विकास मावी (मेरठ), कुलदीप (प्रयागराज) और वीरसेन (देवीपाटन) ने अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर अगले राउंड में जगह बनाई। फ्री स्टाइल वर्ग में 61 किलो में देवांश पाल (वाराणसी), अमन यादव (आजमगढ़), निर्भय सिंह (गोरखपुर) और विश्वजीत (अयोध्या) ने जीत दर्ज की। 74 किलो में निखिल यादव, विकास यादव, नौशाद और जाहिद हाशमी ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पराजित किया। 79 किलो, 86 किलो और 86 किलोग्राम स्टाइल में भी पहलवानों ने दमदार प्रदर्शन किया, जिसमें दीपक यादव, रोहित बघेल, विवेक चौहान, कृष्णा यादव, प्रशांत, अजय यादव, लक्ष्य, मैत्रेय, रघु, करन, राकेश कुमार और जगमोहन ने जीत दर्ज कर अगले राउंड में प्रवेश किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें