फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: लेखपाल और कानूनगो के खिलाफ विभागीय कार्रवाई को डीएम ने की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर।
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के भतीजे को उनका आश्रित बनाने के लिए गलत रिपोर्ट लगाने वाले लेखपाल-कानूनगो की मुकिश्लें बढ़ गई हैं। दोनों के खिलाफ अब विभागीय कार्रवाई होगी। डीएम ने शुक्रवार को कार्रवाई की संस्तुति दे दी है।

सदर तहसील में तैनात लेखपाल राजू सिंह एवं कानूनगो सदर लालजी पाठक ने वर्ष 2023 में कृष्ण कुमार सिंह के आवेदन पर गलत रिपोर्ट लगा दी। रिपोर्ट के आधार पर कृष्ण कुमार सिंह को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राघव प्रसाद सिंह पुत्र सरजू सिंह का आश्रित बता दिया गया। मामला पकड़ में आने के बाद प्रमाण पत्र रोक दिया गया, लेकिन आवेदक ने आश्रित होने का दावा करते हुए सितंबर 2023 में हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर दी। हाईकोर्ट ने शासन से जांच आख्या मांगी। जांच हुई तो पता चला कि कृष्ण कुमार सिंह भतीजे हैं और असली आश्रित अभय सिंह, सत्य प्रकाश सिंह एवं ममता सिंह हैं। मामला संज्ञान में आने पर डीएम ने विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया था। शुक्रवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की ओर से कार्रवाई के लिए फाइल बढ़ा दी गई, जिस पर डीएम ने संस्तुति भी कर दी है। इसके बाद अब लेखपाल व कानूनगो के खिलाफ चार्ज शीट जारी करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट



स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित होने का गलत दावा करने वाले कृष्ण कुमार सिंह के पक्ष में गलत रिपोर्ट लगाने वाले लेखपाल-कानूनगो के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए संस्तुति कर दी गई है।
कृष्णा करुणेश, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें