फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: लखनऊ रूट पर डायवर्जन, दूसरे रास्ते से जा रहे भारी वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने पर किया गया डायवर्जन
विज्ञापन

गोरखपुर। अयोध्या में मौनी अमावस्या के दिन बुधवार को श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने पर गोरखपुर से लखनऊ रूट पर डायवर्जन लागू कर दिया गया। सुबह से ही कालेसर जीरो प्वाइंट और बाघागाड़ा से लखनऊ की ओर बड़े वाहनों के जाने पर रोक लगा दी गई। बाघागाड़ा से वाराणसी हाइवे और कालेसर से जंगल कौड़िया बाइपास रोड पर वाहनों को डायवर्ट किया गया। वहीं देर शाम रोडवेज की बसों को जाने की अनुमति दे दी गई। अन्य भारी वाहनों के लिए डायवर्जन लागू रहेगा।
मौनी अमावस्या पर बड़ी संख्या में अयोध्या दर्शन पूजन करने लोग पहुंचे। इससे मुख्य सड़क पर जाम लग गया। इसको देखते हुए गोरखपुर से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट करने का निर्देश जारी हुआ। इसके बाद सुबह आठ बजे से यातायात पुलिसकर्मियों को डायवर्जन वाले स्थलों पर तैनात करके व्यवस्था लागू कर दी गई। कुशीनगर और देवरिया की ओर से आने वाले वाहनों को बाघागाड़ा से वाराणसी हाइवे पर मोड़कर बड़हलगंज होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गीडा के जीरो प्वाइंट कालेसर से वाहनों को जंगल कौड़िया बाईपास होते हुए सोनौली हाइवे पर मोड़ दिया गया। गीडा में आने जाने वाले वाहनों को सेक्टर 26 से डायवर्ट किया गया। ट्रकों, बसों और माल वाहकों सहित अन्य भारी वाहनों के सहजनवां, मगहर होते हुए लखनऊ जाने पर पूरी तरह से रोक रही। सिर्फ छोटे वाहनों को आगे जाने की अनुमति मिल सकी। हालांकि लखनऊ जा रहे सभी वाहन चालकों को पुलिस ने बदले हुए रूट से यात्रा करने की सलाह दी। यातायात डायवर्जन वाले स्थानों पर तीन शिफ्टों में यातायात उपनिरीक्षकों सहित कुल 48 लोगों की तैनाती की गई है।

इस संबंध में एसपी यातायात संजय कुमार ने बताया कि अगले आदेश तक रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू रहेगी। रोडवेज की बसों को जाने की अनुमति दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें