फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शातिर पर जिला बदर की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखनाथ पुलिस ने चुनाव में खलल डालने की आशंका पर एक बदमाश पर जिला बदर की कार्रवाई की है। छह माह की जिला बदर की कार्रवाई करते हुए उसे महराजगंज जिले के कोतवाली में जाकर हाजिरी लगानी होगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गोरखनाथ इलाके के तेलियाकुआं लच्छीपुर निवासी मनोज साहनी पुत्र मुनीब साहनी पर पुलिस वर्ष 2022 में गुंडा एक्ट के तहत भी कार्रवाई कर चुकी है। गोरखनाथ थाने में उस पर मारपीट, बलवा, जानमाल की धमकी समेत अन्य गंभीर धाराओं में नौ केस दर्ज हैं। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस ने डीएम के अनुमोदन पर उसके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें