फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: युवती की थी शादी, गहने लेकर घर से भागी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़हलगंज। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपनी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है। रविवार को युवती की शादी थी। इसको लेकर घर में तैयारियां चल रही थीं। इसी बीच युवती गहने लेकर फरार हो गई। कोतवाली पुलिस ने युवती को भगाने वाले युवक समेत आठ आरोपियों पर केस दर्ज किया है। तहरीर में महिला ने कहा कि 24 मई की रात दो बजे रजौली गांव के एक ही परिवार की तीन महिलाओं समेत आठ व्यक्तियों ने मिलकर उसकी पुत्री को अपने लड़के के साथ बहला-फुसलाकर कर भगा दिया, जबकि उसकी पुत्री की 26 मई को शादी तय थी। उसकी पुत्री अपने साथ सोने के जेवरात व 50 हजार रुपये लेकर गई है। महिला ने पुत्री के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें