फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ट्रक की चपेट में आने से दिव्यांग की मौत, चालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता के साथ पटना रोड पर स्थित छात्रावास के सामने किराये के मकान में रहता था दिव्यांग
विज्ञापन

बड़हलगंज। नगर के पटना चौराहे पर बृहस्पतिवार की रात में ट्रक की चपेट में आने से दिव्यांग अमन पांडेय (20) की मौत हो गई। वह चौराहे से घर लौट रहा था। घटना के बाद भाग रहे ट्रक का पीछा कर पुलिस ने पकड़ लिया। चालक पुलिस को चकमा देकर भाग निकला।
पटना चौराहे पर एक किराये का कमरा लेकर देवरिया जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र का बरांव निवासी कनक पांडेय परिवार के साथ रहते हैं। वह करीब 10 वर्षो से फल की दुकान लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनका पुत्र अमन गूंगा-बहरा होने के बावजूद काफी जागरूक था। क्षेत्र में घटना-दुर्घटना होने पर अपने मोबाइल से वीडियो के माध्यम से पुलिस को सूचना देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात में अमन बड़हलगंज पटना चौराहे से अपने घर की तरफ जा रहा था। इसी बीच दोहरीघाट की तरफ से देवरिया को जा रहे ट्रक ने अमन को कुचल दिया। घटना के बाद ट्रक लेकर चालक भाग निकला। सूचना पर बड़हलगंज चौकी पर चेकिंग कर रहे कोतवाल चंद्रभान सिंह ने कस्बा इंचार्ज आदित्य उपाध्यक्ष के साथ ट्रक का पीछा कर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के समीप से ट्रक को पकड़ लिया। अंधेरे का लाभ उठाकर चालक भागने में सफल रहा। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो ट्रक चालक ने गलत साइड में जाकर अमन को अपनी चपेट में लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें