फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: साईं बाबा की पादुकाओं के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, निकाली पालकी यात्रा

Fri, 20 Nov 2026 03:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- अंबेडकर चौक, शास्त्री चौक और बेतियाहाता होते हुए मंदिर पहुंची यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन

- पालकी यात्रा के बाद हुआ साईं महाप्रसाद का आयोजन
गोरखपुर। बेतियाहाता स्थित जजेज कंपाउंड के साईं मंदिर में बृहस्पतिवार को साईं बाबा की चरण पादुकाओं के दर्शन और पालकी यात्रा का आयोजन किया गया। आकर्षक झांकी में साईं बाबा की पादुकाओं को रथ पर विराजमान कर मंदिर परिसर से पालकी यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा अंबेडकर चौक, शास्त्री चौक और बेतियाहाता होते हुए वापस मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।
यात्रा के दौरान पूरा मार्ग साईं बाबा के जयकारों से गूंजता रहा। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक में खासा उत्साह दिखा। श्रद्धालुओं ने नृत्य और भजनों के माध्यम से अपनी आस्था प्रकट की। यात्रा के समापन के बाद मंदिर में साईं पादुकाओं के दर्शन और महाप्रसाद का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में नवेंदु श्रीवास्तव, सुधांशु श्रीवास्तव, केशव भगवानी, अजीत यादव, नितिन राय, नीलेश सिंह, द्वारिका भट्ट और निखिल जायसवाल समेत बड़ी संख्या में साईं भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें