फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर से 50 मीटर दूर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल सखनी का रहने वाला था मोहन
विज्ञापन

मुंबई में रहकर करता था काम, चार दिन पहले आया था घर
भटहट। जंगल सखनी के रहने वाले मोहन निषाद की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पत्नी से विवाद होने पर शुक्रवार की सुबह वह घर से निकला था। दो घंटे बाद घर से 50 मीटर की दूरी पर उसका शव बरामद हुआ। सूचना पर गुलरिहा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, मोहन निषाद दो वर्ष से मुंबई में रहकर काम करता था। करीब चार दिन पहले वह घर आया था। इसके बाद से उसका पत्नी से विवाद चल रहा था। आरोप है कि शुक्रवार की सुबह सात बजे मोहन का पत्नी से विवाद हुआ और दोनों में मारपीट हो गई। इसके बाद वह नाराज होकर घर से निकला। दो घंटे बाद घर से कुछ दूरी पर स्थित एक शीशम के पेड़ के पास मोहन का शव पड़ा मिला। उसके गले में मफलर लिपटा हुआ था। मोहन के तीन बच्चे हैं। सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि पत्नी ने मोहन के खुदकुशी करने की सूचना दी थी। गुलरिहा पुलिस मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें