पीपीगंज इलाके की घटना, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया
जंगल कौड़िया। पीपीगंज थाना क्षेत्र के जंगल कौड़िया हाल्ट और पीपीगंज रेलवे स्टेशन के बीच मंगलवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला। बताया जा रहा है कि भाई से नाराज होकर उसने खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, नयागांव टोला जंगल कौड़िया निवासी मुकेश कुमार (28) सोमवार रात घर से बिना बताए निकल गया था। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला। सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि मुकेश ने आर्मी लिखा आसमानी रंग का शर्ट और काली जींस पहनी थी। परिजनों ने बताया कि मुकेश अपने भाई की डांट से आहत था और इसी बात को लेकर उसने आत्महत्या का कदम उठा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। थाना प्रभारी प्रभु दयाल सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।