गोरखपुर। सीवी रमन यूनिवर्सिटी, बिलासपुर में पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी पुरुष प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। मंगलवार को तीसरे मैच में एसजी यूनिवर्सिटी, सरगुजा को 64-33 के बड़े अंतर से हराकर गोरखपुर विश्वविद्यालय की टीम ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
इसके पहले दूसरे मैच में डीडीयू ने गंगाधर यूनिवर्सिटी, ओडिशा को 64-29 के बड़े अंतर से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया था। पूल के पहले मैच में आलिया यूनिवर्सिटी कोलकाता को 64-29 के स्कोर से हराया था। टीम के इस प्रदर्शन में विशाल यादव, राज निषाद एवं विशाल पासवान का विशेष योगदान रहा। टीम की उपलब्धि पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने शुभकामनाएं दीं। विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रो. विमलेश कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष प्रो. विजय चहल, प्रो. आलोक कुमार गोयल, कोषाध्यक्ष प्रो. प्रत्यूष दुबे, सचिव डॉ. राजवीर सिंह एवं संयुक्त सचिव डॉ. मनीष पांडेय ने टीम के सभी खिलाड़ियों के साथ टीम मैनेजर डॉ. आलोक कुमार, प्रशिक्षक मनीष मझवार को बधाई देते हुए अगले मैच के लिए शुभकामनाएं दीं।