गोरखपुर। गुरु काशी विश्वविद्यालय भटिंडा (पंजाब) में पांच जनवरी से आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय कुश्ती (पुरुष) प्रतियोगिता के लिए गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुश्ती टीम का चयन बृहस्पतिवार को रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ।
अस्थायी रूप से चयनित टीम में फ्री स्टाइल में अविनाश दुबे (विश्वविद्यालय) बांशुकीनाथ, रंजीत यादव, आनंद यादव (शांति सशक्तीकरण महाविद्यालय) बृजेश यादव, आशुतोष कुमार, पंकज निषाद (सरस्वती देवी महाविद्यालय), रमन सिंह (गुरुकुल महाविद्यालय), विराट पासवान (जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय) शामिल हैं।
ग्रीको रोमन में अभिषेक पांडेय, चांद मोहम्मद कमलेश यादव (विश्वविद्यालय), विजय यादव (अमरावती देवी महाविद्यालय), विकास चौहान, उपेंद्र यादव, अनंत कुमार (सरस्वती देवी महाविद्यालय), यशवीर यादव, अभिषेक तिवारी (स्वर्ण जयंती महाविद्यालय) और शिवम यादव (वीएनवीपी महाविद्यालय) का चयन हुआ। क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. राजवीर सिंह ने सभी चयनित खिलाड़ियों से 29 नवंबर को अपराह्न एक बजे विश्वविद्यालय कार्यालय पर उपस्थित होने का निर्देश दिया है। संवाद