फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पीएम के 75वें जन्मदिन पर 75 टीबी मरीजों को गोद लेगा डीडीयू

विज्ञापन
विज्ञापन
गृह विज्ञान विभाग की अध्यक्ष प्रो. दिव्या रानी सिंह को बनाया गया नोडल अधिकारी
विज्ञापन

गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय क्षय रोग से ग्रसित 75 मरीजों को गोद लेगा। गृह विज्ञान विभाग की अध्यक्ष प्रो. दिव्या रानी सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसे लेकर डीडीयू प्रशासन ने सभी शिक्षकों व कर्मचारियों से सहयोग मांगा है।
कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने टीबी उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयास किए जाने के निर्देश दिए थे। इसे देखते हुए डीडीयू प्रशासन ने यह पहल शुरू की है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 17 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में टीबी मरीजों को गोद लिया जाएगा। उस दिन राजभवन की तरफ से तैयार क्षय रोग के प्रभाव, दुष्परिणाम, रोकथाम व बचाव संबंधी लघु फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि प्रधानमंत्री ने वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त भारत का संकल्प लिया है। इसमें समाज का हर वर्ग शामिल होगा तभी इसे जड़ से समाप्त किया जा सकेगा। प्रधानमंत्री के 75वें जन्मदिन पर यह पहल न केवल मरीजों के जीवन में सुधार लाएगी बल्कि समाज में जागरूकता और सहयोग की भावना को भी मजबूत करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें