फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीयू : टॉपर्स को डिग्री मिली, गोल्ड मेडल भी.. लेकिन नहीं मिली मार्कशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
अजब-गजब : 25 अगस्त को था दीक्षांत समारोह, एक पखवाड़े बाद भी मार्कशीट तैयार नहीं
विज्ञापन

मार्कशीट और डिग्री के लिए सैकड़ों छात्र प्रतिदिन लगा रहे यूनिवर्सिटी के चक्कर
73,887 छात्र-छात्राओं ने सत्र 2024-25 में उत्तीर्ण की है स्नातक-परास्नातक की परीक्षा
गोरखपुर। सबसे पहले प्रवेश, परीक्षा और परिणाम के दावे करने वाले दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से अजब-गजब का मामला सामने आया है। डीडीयू में सत्र 2024-25 के टॉपर्स को डिग्रियां मिल गईं, दीक्षांत के मंच से कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के हाथों स्वर्ण पदक भी मिल गया लेकिन मार्कशीट नहीं मिली। अभी मार्कशीट छपकर आने और वितरित होने में एक महीने तक का वक्त लग सकता है।

डीडीयू में 25 अगस्त को दीक्षांत समारोह आयोजित था। इसमें स्नातक और परास्नातक के कुल 73,887 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण घोषित किए गए थे। दीक्षांत के मंच से टॉपर्स को डिग्री और स्वर्ण पदक प्रदान किए गए थे। तब दावा किया गया था कि जल्द ही सभी विद्यार्थियों को मार्कशीट और डिग्री मिल जाएगी लेकिन स्थिति यह है कि अन्य छात्रों की तरह ही टॉपर्स की मार्कशीट भी छपकर नहीं आ सकी है। टॉपर्स के पास मेडल है, डिग्री है, सिर्फ मार्कशीट नहीं है।
विज्ञापन

सामान्य प्रक्रिया यह है कि पहले मार्कशीट मिलती है और उसके बाद डिग्री। यानी टॉपर्स को छोड़कर अन्य छात्रों को डिग्री मिलने में अभी महीनों लग सकते हैं। मार्कशीट या डिग्री के लिए प्रतिदिन सैकड़ों छात्र पहुंच रहे हैं।

प्रिंटआउट पर मुहर लगाकर चला रहे काम
मार्कशीट के लिए पहुंचने वाले छात्रों को आश्वासन दिया जा रहा है कि जल्द ही मिल जाएगी। तत्काल जरूरत पूरी करने के लिए मार्कशीट के ऑनलाइन प्रिंटआउट पर मुहर व दस्तखत कर थमा दिया जा रहा है। डिग्री के लिए पहुंचने वाले छात्रों को प्रोविजनल निकलवाने के लिए कहा जा रहा है। प्रोविजनल के लिए छात्रों को 200 रुपये की रसीद कटवानी पड़ रही है। इन दोनों की प्रक्रिया में पूरे दिन का समय लग जाता है।
...
छपनी हैं कुल साढ़े चार लाख मार्कशीट

यूजी और पीजी उत्तीर्ण कर चुके विद्यार्थियों को एक भी सेमेस्टर की मार्कशीट की मूलप्रति अब तक नहीं मिली है। इस तरह यूजी के अलग-अलग कोर्स के छात्रों को छह से दस सेमेस्टर तक की मार्कशीट मिलनी है। पीजी में भी चार सेमेस्टर की मार्कशीट मिलनी है। लगभग 74 हजार छात्र-छात्राओं की कुल मार्कशीट की लगभग साढ़ चार लाख प्रतियां छपनी हैं।
विज्ञापन


...


वर्जन
बीएससी और बीकॉम का अंकपत्र छप गया है। अन्य विषयों का अंकपत्र भी जल्द ही छप जाएगा। मार्कशीट आ जाने के बाद डिग्री भी जल्द ही छात्रों को उपलब्ध करा दी जाएगी।

-डॉ. कुलदीप सिंह, परीक्षा नियंत्रक, डीडीयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें