फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीयू : शोध पात्रता परीक्षा का परिणाम जारी, 11 से साक्षात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्ट टाइम पीएचडी के आवेदकों की प्रवेश प्रक्रिया 22 अप्रैल से
विज्ञापन

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2024) की लिखित परीक्षा के परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित कर दिए गए। पूर्णकालिक शोध कार्यक्रम के अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 11 अप्रैल से शुरू होंगे। जबकि अंशकालिक अभ्यर्थियों एवं प्रवेश परीक्षा से छूट प्राप्त करने वाले शिक्षक अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया 22 अप्रैल से शुरू होगी। विश्वविद्यालय ने परीक्षा के 100 घंटे के भीतर परिणाम जारी किया है।
कुल 41 विषयों में परिसर की 465 और महाविद्यालयों की फुलटाइम 661 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा गत 29 और 30 मार्च को संपन्न हुई थी। लिखित परीक्षा के परिणाम विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल www.dduguadmission.in पर देखे जा सकते हैं। प्रवेश पोर्टल पर सभी परीक्षाओं की आंसर की भी जारी कर दी गई है। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष सिन्हा ने बताया कि इस वर्ष 41 विषयों की 1126 पूर्णकालिक शोध सीटों के लिए कुल 4045 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 3408 परीक्षा में शामिल हुए थे। कुल 1823 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार के लिए निर्धारित अर्हता हासिल की है। लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर इंटरव्यू के लिए अर्हता अर्जित करने वाले अभ्यर्थियों की मौखिक परीक्षा का विषयवार कार्यक्रम भी घोषित कर दिया है। सभी तीन मोड के अभ्यर्थियों के लिए आगे की प्रवेश प्रक्रिया के लिए आवश्यक निर्देश पोर्टल पर जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट...
सत्र 2024 की शोध पात्रता परीक्षा के परिणाम 100 घंटे के भीतर जारी कर दिए गए हैं। 54 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। इसी माह में सभी तीन मोड की प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
- प्रो. पूनम टंडन, कुलपति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें