फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीयू : कॉमन एडमिशन पोर्टल पर नहीं शुरू हुआ पंजीकरण, प्रवेश प्रकिया में देरी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवेश को लेकर विश्वविद्यालय की तैयारियां पूरी, शासन से दिशा-निर्देश का इंतजार
विज्ञापन


गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू होने का अभ्यर्थी इंतजार कर रहे हैं। लेकिन, कॉमन एडमिशन पोर्टल पर पंजीकरण शुरू न होने से इसमें देरी हो रही है। ये हाल डीडीयू ही नहीं प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में है। सभी विश्वविद्यालय ‘समर्थ’ की तरफ से दिशा-निर्देश जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।
विश्वविद्यालय में मार्च के अंतिम से या अप्रैल के पहले हफ्ते में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाती थी। डीडीयू प्रशासन ने इसी हिसाब से अपनी तैयारी भी कर ली है लेकिन अब हो रही देरी पर चुप्पी छाई हुई है। इससे अभ्यर्थी परेशान हैं।
विज्ञापन

प्रदेश के विश्वविद्यालयों में सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल के जरिये पंजीकरण करना होगा। वहां उपलब्ध लिंक के माध्यम से ही विद्यार्थी अपने विश्वविद्यालय का चयन कर अपना फॉर्म भर सकेंगे। लेकिन अब तक समर्थ पोर्टल के ‘कॉमन एडमिशन पोर्टल’ पर पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू ही नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि पोर्टल पर प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो जाने के बाद भी डीडीयू और अन्य विश्वविद्यालयों को तैयारी में कम से कम एक हफ्ते का समय लग जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन को उम्मीद है कि ‘समर्थ’ को लेकर शासन से जल्द कुछ न कुछ दिशा-निर्देश जारी हो जाएगा।
विज्ञापन

...
कोट...
प्रवेश को लेकर अपनी तरफ से तैयारियां की जा रही हैं। उम्मीद है कि एक-दो दिन में ‘कॉमन एडमिशन पोर्टल’ को लेकर दिशा-निर्देश जारी हो जाएगा। इसके बाद आवेदन की तिथि जल्द घोषित कर दी जाएगी।
- प्रो. पूनम टंडन, कुलपति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें