फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीयू : गणित विभाग में विवाद की शुरू हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
विभागाध्यक्ष और असिस्टेंट प्रोफेसर के बीच हुए विवाद का मामला
विज्ञापन

समिति जुटा रही साक्ष्य, दोनों पक्षों को लिखित में पक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गणित विभाग में दो पक्षों में हुए विवाद की जांच शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि घटना से संबंधित साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इसके अलावा दोनों पक्षों से लिखित में पक्ष प्रस्तुत करने को कहा गया है।

डीडीयू के गणित विभाग में वरिष्ठता को लेकर चल रहे विवाद में कुछ शिक्षक दो पक्षों में बंटे हुए हैं। इसे लेकर आए दिन वहां से तकरार की खबरें आती रहती हैं। इसी विवाद में बीते 21 जुलाई को विभागाध्यक्ष और असिस्टेंट प्रोफेसर पर एक दूसरे से गालीगलौज व धक्का-मुक्की के आरोप लगे थे। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीडीयू प्रशासन ने 23 जुलाई केा जांच समिति बैठा दी थी। जांच पूरी होने तक विभागाध्यक्ष का कार्यभार अधिष्ठाता कला संकाय प्रो. राजवंत राव को सौंप दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस मामले में घटना से संबंधित वायरल वीडियो और फोटो डीडीयू प्रशासन की तरफ से समिति को उपलब्ध करा दिए गए हैं। अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। बताते हैं कि समिति ने 15 दिनों में दोनों पक्षों को अपना पक्ष लिखित में देने के लिए कहा है। इस संबंध में कोई भी अधिकारी फिलहाल कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें