फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: भौतिकी के विभागाध्यक्ष को लेकर सस्पेंस खत्म, प्रो. राकेश तिवारी बने अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीयू : आज या कल प्रो. शांतनु रस्तोगी से संभाल सकते हैं कार्यभार
विज्ञापन

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में भौतिकी विभाग का अध्यक्ष कौन होगा, इसे लेकर बुधवार को सस्पेंस खत्म हो गया। प्रो. राकेश कुमार तिवारी भौतिकी के नए विभागाध्यक्ष होंगे। इसे लेकर डीडीयू प्रशासन ने आदेश जारी कर दिया है। वह चार सितंबर की शाम या पांच को कार्यभार ग्रहण कर सकते हैं।

डीडीयू में वर्तमान में प्रो. शांतनु रस्तोगी भौतिकी के विभागाध्यक्ष हैं। उनका कार्यकाल चार सितंबर को पूरा हो रहा है। विभागाध्यक्ष पद वरिष्ठता के चक्रानुक्रम में तीन साल के लिए मिलता है। प्रो. शांतनु के बाद विभाग में दो प्रोफेसर हैं। वरिष्ठता को लेकर दोनों प्रोफेसरों के अपने-अपने दावे थे। विज्ञान संकाय में भी कई विभागों के शिक्षकों के बीच वरिष्ठता को लेकर रार ठनी हुई है।
विज्ञापन

इसे देखते हुए राजभवन के निर्देश पर गठित उच्चस्तरीय समिति को इस मामले के निर्धारण का जिम्मा दिया गया था। उस समिति की रिपोर्ट पर कई शिक्षकों की निगाहें टिकी हुई हैं। इस बीच भौतिकी के विभागाध्यक्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा है, इस वजह से तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे। डीडीयू प्रशासन के इस आदेश से सभी कयासों पर फिलहाल विराम लग गया है।
विज्ञापन


डीडीयू के कुलसचिव की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि कुलपति प्रो. पूनम टंडन के आदेश के अनुपालन में वरिष्ठता के चक्रानुक्रम में प्रो. राकेश कुमार तिवारी को भौतिकी विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है। उनका कार्यकाल तीन वर्ष या अगले आदेश तक के लिए होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें