कुल 398 छात्रों ने नेशनल प्रोग्राम ऑन टेक्नालॉजी एनहेंस्ड लर्निंग पाठ्यक्रम में कराया था नामांकन
सात छात्र टॉपर्स रहे, दो को स्वर्ण प्रमाणपत्र
गोरखपुर। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग विभाग के छात्रों ने नेशनल प्रोग्राम ऑन टेक्नोलॉजी एनहेंस्ड लर्निंग (एनपीटीईएल) प्रमाणन पाठ्यक्रम में सफलता हासिल की है। बीटेक सीएसई के छात्र आयुष जायसवाल ने जनवरी-दिसंबर 2024 सत्र के लिए क्लाउड कंप्यूटिंग और साइबर सुरक्षा और गोपनीयता पाठ्यक्रमों में शीर्ष एक प्रतिशत प्रदर्शन करने वालों में अपनी जगह बनाई है।
विश्वविद्यालय के कुल 398 छात्रों ने एनपीटीईएल पाठ्यक्रमों में नामांकन किया। इसमें से 375 ने सफलतापूर्वक प्रमाणन पूरा किया। इनमें से सात छात्र टॉपर्स रहे। दो को स्वर्ण प्रमाणपत्र, 87 को एलीट और 44 को सिल्वर प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ।
बीटेक सीएसई के नीरज गुप्ता ने भी इन्हीं पाठ्यक्रमों में शीर्ष दो प्रतिशत में स्थान प्राप्त किया है। अन्य छात्रों में बीटेक सीएसई के विवेक यादव ने क्लाउड कंप्यूटिंग पाठ्यक्रम में शीर्ष पांच प्रतिशत प्रदर्शन करने वालों में स्थान प्राप्त किया। जबकि बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र अनमोल चौहान ने मेटल एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग और इंट्रोडक्शन टू कंपोजिट्स पाठ्यक्रमों में क्रमश शीर्ष एक व दो प्रतिशत में बेहतर प्रदर्शन कर अपनी पहचान बनाई है।
-
वर्जन
उल्लेखनीय उपलब्धि छात्रों की मेहनत, समर्पण और शैक्षणिक उत्कृष्टता को भी दर्शाती है। यह सतत शिक्षा और अनुसंधान के महत्व को रेखांकित करती है जो वैज्ञानिक ज्ञान और नवाचार को आगे बढ़ाने में सहायक है। ऐसी उपलब्धियां कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता के माध्यम से उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करती हैं।
प्रो. पूनम टंडन, कुलपति