फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अश्लील फिल्म देख अप्राकृतिक संबंध बनाता है इंजीनियर पति, पीरियड्स में भी करता जबरदस्ती; डीडीए में तैनात

Wed, 23 Sep 2026 03:33 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

दिल्ली विकास प्राधिकरण के असिस्टेंट इंजीनियर पर पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि इंजीनियर पति अश्लील फिल्में देखकर अप्राकृतिक संबंध बनाता है। पीरियड्स में भी जबरदस्ती करता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के शाहपुर क्षेत्र की 25 वर्षीय महिला ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) में असिस्टेंट इंजीनियर पति समेत ससुराल के पांच लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट और गंभीर शारीरिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन


आरोप है कि दिल्ली स्थित फ्लैट में पति का व्यवहार और खराब हो गया। महिला ने पति पर पीरियड्स के दौरान जबरन शारीरिक संबंध बनाने और अप्राकृतिक संबंध के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। 

विरोध करने पर मारपीट करने और अश्लील फिल्में देखकर उसी तरह संबंध बनाने के लिए दबाव डालने की बात भी कही है। महिला की तहरीर पर शाहपुर पुलिस ने 22 सितंबर की शाम पति, सास, ससुर, देवर और देवरानी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी नौ दिसंबर 2022 को दिल्ली में रहने वाले युवक से हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने करीब 60 लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वाले एक करोड़ रुपये दहेज नहीं मिलने का ताना देने लगे। 

महिला के मुताबिक, सास-ससुर कहते थे कि बेटे की सरकारी नौकरी के कारण एक करोड़ रुपये दहेज मिल रहा था लेकिन उसकी वजह से नुकसान हो गया। महिला का आरोप है कि गोरखपुर स्थित ससुराल में सास, ससुर, देवर और देवरानी उससे मारपीट और गाली-गलौज करते थे। 

अप्राकृतिक संबंध के लिए दबाव डालने का आरोप
इसके बाद वह फरवरी 2023 में पति के साथ दिल्ली चली गई। आरोप है कि दिल्ली स्थित फ्लैट में पति का व्यवहार और खराब हो गया। महिला ने पति पर पीरियड्स के दौरान जबरन शारीरिक संबंध बनाने और अप्राकृतिक संबंध के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर मारपीट करने और अश्लील फिल्में देखकर उसी तरह संबंध बनाने के लिए दबाव डालने की बात भी कही है।





 

महिला ने ससुराल वालों पर उसके जेवर, कपड़े और स्त्रीधन अपने पास रखने तथा कमरे में बंद कर भोजन नहीं देने का आरोप लगाया। ससुर पर शराब के नशे में कमरे में आकर अशोभनीय हरकत करने का भी आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक उससे मायके से 50 लाख रुपये और लाने का दबाव बनाया जाता था।
विज्ञापन

प्राथमिकी दर्ज, जांच जारी
पीड़िता ने बताया कि 28 मार्च 2025 को पति ने मारपीट कर उसे दिल्ली स्थित घर से निकाल दिया। इसके बाद से वह मायके में रह रही है। शाहपुर थाना प्रभारी अंजय सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें