5,000 रुपये नकद, एक चांदी की पायल और चौदह नई साड़ी लेकर भागी अंकिता
कुईं बाजार। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के मठ खेमकरन निवासी बिरजू यादव ने अपनी बहू पर चांदी के पायल, पांच हजार नकद और साड़ी लेकर भाग जाने का आरोप लगाया है। उसने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बिरजू यादव ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बेटे विक्रम की शादी एक वर्ष पूर्व कुशफरा निवासी अंकिता से हुई थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। शुक्रवार की रात विक्रम खेत में पानी चला रहा था। इसी बीच बहू अंकिता घर से 5,000 रुपये, एक चांदी की पायल और चौदह नई साड़ी लेकर फरार हो गई। घटना की जानकारी शनिवार को सुबह हुई। ससुर बिरजू ने बताया कि बहू कई दिनों से नए मोबाइल के लिए जिद कर रही थी। जबकि वह अपने पति और सास के मोबाइल से जहां चाहती थी बात करती थी। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका है। थाना प्रभारी सिकरीगंज कमलेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।