फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ट्रेलर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, सड़क पर शव रखकर हाईवे किया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
एम्स थानाक्षेत्र के सोनबरसा बाजार के फोरलेन सर्विस लेन के समीप हुई घटना
विज्ञापन

परिजनों ने मुआवजा व कार्रवाई की मांग को लेकर दो घंटे जाम किया फोरलेन सर्विस लेन
कैंट सीओ व चौरीचौरा तहसीलदार ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर कराया शांत
सरदारनगर। एम्स थानाक्षेत्र के सोनबरसा बाजार में फोरलेन के सर्विस लेन पर ट्रेलर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो गई। सोनबरसा चौकी पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई कर ही रही थी कि आक्रोशित परिजनों ने रोक दिया। इसके बाद परिजन शव को नेशनल हाईवे 28 पर रखकर दो घंटे तक जाम किया। कैंट सीओ व चौरीचौरा तहसीलदार ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर कार्रवाई का भरोसा देते हुए जाम हटवाया।
एम्स थाना क्षेत्र के छोटी कैथवलिया निवासी चंद्रभान पासवान (50) बृहस्पतिवार को साइकिल से सोनबरसा बाजार आए थे। शाम को लगभग छह बजे वह सर्विस लेन सड़क से होकर साइकिल से घर लौट रहे थे। अभी वह पिपराइच मोड़ से पहले पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे ट्रेलर ने साइकिल में टक्कर मार दिया। इसमें चंद्रभान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची सोनबरसा चौकी पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेजने की तैयारी में जुटी थी। इसी बीच परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर शव को ले जाने से रोक दिया। इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग 28 फोरलेन पर शव रखकर सड़क को जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनबरसा चौकी पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हुए। सूचना पर पहुंची तहसीलदार चौरीचौरा निशा श्रीवास्तव और एम्स थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने परिजनों से वार्ता की, लेकिन आक्रोशित सुनने को तैयार नहीं थे। दो घंटे तक गोरखपुर-कुशीनगर हाईवे जाम रहा। इसी बीच सीओ कैंट योगेंद्र सिंह पहुंचे और चौरीचौरा तहसीलदार निशा श्रीवास्तव के साथ परिजनों से वार्ता कर जाम को खत्म कराया। अधिकारियों ने केस दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। परिजनों ने मुआवजा, आरोपी टैंकर चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई व पिकेट खोलने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें