- सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय की ओर से आयोजित हो रही प्रतियोगिता
- चौथे दिन खेले गए तीन मुकाबले
गोरखपुर। सशस्त्र सीमा बल, सेक्टर मुख्यालय गोरखपुर की ओर से सैयद मोदी क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित अंतर-सीमांत क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 के चौथे दिन बृहस्पतिवार को तीन मुकाबले खेले गए।
चौथे दिन के पहले मैच में सिलीगुड़ी सीमांत मुख्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रानीखेत सीमांत मुख्यालय की टीम को 21 रनों से पराजित किया। वहीं, दूसरे मुकाबले में सीमांत मुख्यालय तेजपुर ने सीमांत मुख्यालय पटना की टीम को 28 रनों से हराकर आगे की राह बनाई। तीसरे मैच में सीमांत मुख्यालय तेजपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बल मुख्यालय नई दिल्ली की टीम को 18 रन से हराकर प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। शुक्रवार को प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।