- गैस्ट्रोएंटोरोलॉजी और क्रिटिकल केयर मेडिसिन में डीएम कोर्स भी कोर्स
गोरखपुर। एम्स में उच्च स्तरीय चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए तीन नए कोर्स की शुरुआत की जा रही है। संस्थान जल्द ही पीरियोडोंटोलॉजी में एमडीएस और गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और क्रिटिकल केयर मेडिसिन में डीएम सुपर स्पेशियलिटी कोर्स शुरू करेगा।
एम्स में स्टैंडिंग एकेडमिक कमेटी की बैठक में इन कोर्स को शुरू करने के प्रस्ताव पर स्वीकृति मिली थी। एम्स के डेंटल विभाग में एमडीएस की शुरुआत के साथ ही पीरियोडोंटोलॉजी जैसे अत्याधुनिक और विशेष शाखा में विशेषज्ञ तैयार किए जा सकेंगे। यह कोर्स विशेष रूप से दांतों के आसपास के ऊतकों, मसूड़ों की बीमारियों और डेंटल सर्जरी से जुड़े क्षेत्रों में प्रशिक्षण देगा। वहीं, एबीबीएस छात्रों को नई जिले में ही गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और क्रिटिकल केयर मेडिसिन में डीएम जैसे सुपरस्पेशियलिटी कोर्स की पढ़ाई करने का मौका मिलेगा।