सहकारी समिति में सदस्य बनकर प्राप्त कर सकेंगे कृषक पंजिका
गोरखपुर। सहकारिता विभाग की तरफ से 12 सितंबर से 12 अक्तूबर तक महा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सदस्यों को समिति की तरफ से उर्वरक वितरण, ऋण वितरण आदि सेवाओं में प्राथमिकता दी जाएगी। सदस्यता ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।
सहकारिता विभाग के एआर नीरज कुमार ने बताया कि समिति के सचिव से संपर्क कर सदस्यता प्राप्त की जा सकती है। किसान अब 200 रुपये के शेयर, 21 रुपये सदस्यता शुल्क और 5 रुपये सहकारी कृषक पंजिका के लिए देकर सदस्यता प्राप्त कर सकते हैं। समिति की वेबसाइट या टोलफ्री नंबर 1800 212 88 4444 पर कॉल करके या क्यूआर कोड स्कैन कर कोड को स्कैन कर ऑनलाइन सदस्यता ली जा सकती है। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान-2023 में जिले से 59,594 नए कृषकों ने सदस्यता प्राप्त की थी। पुराने सदस्य अब मात्र 5 रुपये देकर सहकारी कृषक पंजिका प्राप्त कर सकते हैं।