फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कलक्ट्रेट के नए भवन के लिए निर्माण कार्य शुरू, चूने से मार्किंग कराकर चबूतरा हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस और प्रशासन की टीम ने अधिवक्ताओं से सामान हटाने का किया अनुरोध
विज्ञापन

गोरखपुर। कलक्ट्रेट परिसर में बहुमंजिली इमारत के निर्माण के लिए मंगलवार से काम शुरू हो गया। निर्माण एजेंसी ने चूने से मार्किंग कराने के बाद चबूतरों को तोड़कर उसे समतल बनाने का काम शुरू कर दिया है। इसके अलावा अधिवक्ताओं के लिए बने दो बड़े हॉल भी तोड़े जाएंगे। निर्माण में बाधा न आने पाए इसलिए पुलिस और प्रशासन की टीम ने मंगलवार को भी अधिवक्ताओं से सामान हटाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन


नवंबर 2024 में ही कलक्ट्रेट का नया भवन बनाने के लिए काम शुरू हुआ। लेकिन इसी बीच अधिवक्ताओं ने शेड हटाए जाने का विरोध शुरू कर दिया। जिला अधिवक्ता संघ की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई, जिस पर कोर्ट ने स्टे दे दिया था। स्टे के चलते निर्माण कार्य बंद हो गया था। सुनवाई के बाद कोर्ट ने प्रशासन के पक्ष में अपना निर्णय सुनाया है। निर्णय के बाद काम दोबारा से शुरू हो गया है। वहीं बहुत सारे अधिवक्ताओं ने अपने सामान भी शिफ्ट कर लिए हैं। डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि कार्यदायी संस्था को दो साल में नया भवन तैयार करने का लक्ष्य दिया गया है। यहां छह-छह मंजिल के दो टॉवर बनाए जाएंगे। इसके बनने के बाद एक ही जगह सभी जिला स्तरीय कार्यालय शिफ्ट किए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें