फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 13 स्थानों पर बस क्यू शेल्टर का निर्माण शुरू

Fri, 27 Sep 2024 08:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। नगर निगम क्षेत्र में सिटी बस सेवा के लिए 13 स्थानों पर प्रथम चरण में बस क्यू शेल्टर का निर्माण शुरू हो गया है। ई-टेंडर के जरिए चयनित जेटीएन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड फर्म ने बस क्यू शेल्टर का निर्माण शुरू कर दिया है। शेल्टर में यात्रियों के बैठने के इंतजाम के साथ डिजिटल इंफॉर्मेशन बोर्ड पर बस के आगमन एवं प्रस्थान संबंधी जानकारी भी मिलेगी।
विज्ञापन


महानगर की 8 रूट पर 27 सिटी बसें सेवाएं दे रही हैं। औसतन आठ से दस हजार यात्री प्रतिदिन इन सिटी बसों में यात्रा करते हैं। नगर निगम को इन बस क्यू शेल्टर के निर्माण से 06.43 लाख रुपये प्रीमियम और फर्म को मिलने वाले विज्ञापन के हिसाब से प्रति वर्ग फीट शुल्क लिया जाएगा। चयनित फर्म स्वयं के खर्चे पर नगर निगम की ओर से बताई गई डिजाइन और गुणवत्ता पर क्यू शेल्टर का निर्माण कर रही है। इन्हें एल्युमिनियम एवं अन्य मेटल से बनाया जा रहा है।
यहां बनेंगे बस क्यू शेल्टर

महुआतर, बरगदवा तिराहा, गोरखनाथ अस्पताल, धर्मशाला चौराहा, छात्रसंघ चौराहा, काली मंदिर चौक, एम्स के पास, एयरपोर्ट, झुंगिया गेट, शास्त्री चौक, एमएमएमयूटी गेट, ट्रांसपोर्टनगर चौराहा, नौसढ़ चौराहे पर बस क्यू शेल्टर बनाए जा रहे हैं। अधिकांश स्थानों पर काम शुरू हो गया है। काली मंदिर चौक के पास बने बस क्यू शेल्टर से सटे जलपान की दो दुकानें भी संचालित होने लगी हैं।
विज्ञापन

कोट
बस की प्रतिक्षा में महिलाएं और बुजुर्ग यहां बैठ सकेंगे। प्रथम चरण में पीपीपी मोड पर 13 स्थानों पर बस क्यू शेल्टर का निर्माण शुरू है। इन बस क्यू शेल्टर्स पर प्रदर्शित विज्ञापन से भी निगम की आय होगी।
विज्ञापन

-गौरव सिंह सोगरवाल, नगर आयुक्त गोरखपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें