फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सिपाही पर 10 हजार रुपये मांगने और पत्नी से पिटाई कराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंईं बाजार। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के कुशफरा गांव निवासी भगवान दास ने थाने के एक सिपाही पर 10 हजार रुपये की मांग करने और रकम न देने पर उनकी पत्नी से पिटाई कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

भगवान दास का आरोप है कि बुधवार की शाम उनकी पत्नी रंजू बिना बताए घर से बाहर चली गई थी। आरोप है कि कुछ अज्ञात लोग बोलेरो से आए और पत्नी को अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। इस पर वे थाने में अपहरण की शिकायत दर्ज कराने पहुंचे। भगवान दास के मुताबिक, थाने में मौजूद सिपाही ने कहा कि उनकी पत्नी का अपहरण नहीं हुआ है, बल्कि कुछ लोग उसे थाने लेकर आए थे। आरोप है कि सिपाही ने उनसे बृहस्पतिवार को 10 हजार रुपये लेकर मामला निपटाने की बात कही। बृहस्पतिवार को जब वह थाने पहुंचे तो उनकी पत्नी वहां मौजूद थी। इस दौरान रुपये न देने पर सिपाही ने पत्नी से उनकी पिटाई करा दी। वहीं, सिकरीगंज थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे आपसी विवाद बताया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें