- गोलघर स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा के समक्ष जताया विरोध
गोरखपुर। वाराणसी में विरोध प्रदर्शन कर रहे एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। गोलघर स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा के समक्ष बैठे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस दौरान खूब नारेबाजी की।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी व महानगर अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह धरना वाराणसी में एनएसयूआई के कार्यकर्ता वोट चोरी और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम नरेगा से हटाए जाने का विरोध कर रहे थे। शांतिपूर्ण ढंग से आवाज उठा रहे एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जो सरकार की तानाशाही मानसिकता को उजागर करता है।