फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कोयला लदा ट्रक अनियंत्रित होकर दुकान में घुसा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोलघर में रात एक बजे हुआ हादसा
विज्ञापन

गोरखपुर। रविवार रात गोलघर में उस समय हड़कंप मच गया जब कोयला लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित दुकान में जा घुसा। हादसा रात करीब एक बजे हुआ। गनीमत रही कि दुकान बंद थी और सड़क पर कोई राहगीर नहीं था।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, ट्रक आजमगढ़ निवासी अभय यादव का है। उनका चालक कोयला लादकर वाराणसी से नेपाल के भैरहवा जा रहा था। गोलघर के पास पहुंचने पर सामने से आ रही एक कार को बचाने की कोशिश चालक ने ट्रक मोड़ा। तभी ट्रक डिवाइडर पार करता हुआ स्पोर्ट्स की दुकान में जा घुसा। जोरदार धमाके की आवाज से आसपास के लोग जग गए और मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को हटवाना शुरू किया। चालक ने पुलिस को बताया कि सामने से आ रही कार अचानक मुड़ी, जिससे ब्रेक लगाने का मौका नहीं मिला। किसी तरह उसने मोड़कर बड़ी दुर्घटना से खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन ट्रक अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसा। कैंट थानाप्रभारी संजय सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें