फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: टीकाकरण सुदृढ़ीकरण के लिए सीएमओ ने तय की जवाबदेही

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्तरीय अधिकारी भी साप्ताहिक बैठकों और सत्रों की करेंगे मॉनिटरिंग
विज्ञापन

जिलाधिकारी से प्राप्त दिशा-निर्देशों के बिंदुवार अनुपालना के लिए हुई वर्चुअल बैठक

गोरखपुर। सीएमओ डॉ. राजेश झा ने सभी ब्लॉकों के अधिकारियों से वर्चुअल बैठक कर ब्लॉक और जिला स्तरीय अधिकारियों की जवाबदेही तय की। इस दौरान पिछले दिनों जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय की बैठक में नियमित टीकाकरण को लेकर जिलाधिकारी के दिशा निर्देशों की बिंदुवार अनुपालना सुनिश्चित की गई।
सीएमओ ने निर्देश दिया कि जिला स्तरीय एसीएमओ, डिप्टी सीएमओ, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अधिकारी और अन्य अधिकारी ब्लॉक स्तरीय नियमित टीकाकरण की बैठकों को खुद जाकर देखेंगे। साथ ही क्षेत्र में जाकर नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की मॉनिटरिंग भी करेंगे। उन्होंने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से भी बैठक कर कार्यक्रम को सुदृढ़ बनाने का निर्देश दिया। सीएमओ ने कहा कि सुनिश्चित करना होगा कि एएनएम द्वारा तैयार ड्यू लिस्ट सही बने। नियमित टीकाकरण के सत्र लगने से पूर्व लाभार्थी समूह को पहले से ही सूचित कर दिया जाए। टीकाकरण अधिकारी (आईओ) समय से टीकों का वितरण कर दें और कोल्ड चेन सहित अन्य तकनीकी चीजों को भी सुदृढ़ रखें। सभी लोग मिल कर जीरो डोज टीकाकरण की स्थिति को ठीक करें। मॉडल वीएचएसएनडी को मजबूत बनाएं ताकि इंजेक्शन लोड भी ठीक रहे और लोगों तक नियमित टीकाकरण कार्यक्रम का लाभ पहुंच सके। प्रत्येक वीएचएसएनडी सत्र पर लॉजिस्टिक्स पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहे। इसके लिए अनटाइड फंड से भी खरीददारी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. झा ने निर्देश दिया कि अपने क्षेत्र के निजी चिकित्सालयों में भी बर्थ डोज टीकाकरण शुरू कराया जाए। ड्राप आउट बच्चों के टीकाकरण के लिए आशा कार्यकर्ता लोगों की भ्रांतियों को दूर करें। सीएमओ ने कहा कि नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के साथ-साथ इस बात का भी ध्यान रखना है कि प्रत्येक गर्भवती की प्रथम त्रैमास में जांच हो जाए। नियमित टीकाकरण के लिए हेड काउंट सर्वे गुणवत्तापूर्ण हो और ई कवच पोर्टल, यूविन पोर्टल और ई-संजीवनी जैसे माध्यमों से अधिकाधिक आभा आईडी जेनरेट की जाए। इन कार्यों में डब्ल्यूएचओ और यूनिसेफ सहित अन्य सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधिगण की मदद ली जाए। बैठक में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नंदलाल कुशवाहा, डिप्टी सीएमओ डॉ. अनिल सिंह, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. अश्विनी चौरसिया, डॉ. एसके मिश्रा और डीसीपीएम रिपुंजय पांडेय शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें