फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: वाहिनी विशेष सुरक्षा बल परिसर से सोनौली रोड तक जल्द बनाएं सर्विस लेन

विज्ञापन
विज्ञापन
कमिश्रर से ने निरीक्षण कर ओमेक्स की टाउनशिप में आ रही दिक्कतों को दूर करने का दिया निर्देश
विज्ञापन

गोरखपुर। कमिश्नर अनिल ढींगरा ने शुक्रवार को मानीराम के पास ताल जहदा में 157 करोड़ रुपये से बन रहे 2 वीं वाहिनी विशेष सुरक्षा बल (यूपीएसएसएफ) के गैर आवासीय भवनों के निर्माण कार्य को देखा। उन्होंने परिसर को सोनौली रोड से कनेक्ट करने के लिए सर्विस रोड को जल्द बनाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने ताल जहदा के पास ही ओमेक्स की ओर से विकसित की जा रही टाउनशिप के सीमा विवाद को भी देखा। मौके पर ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों, एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक और ओमेक्स के प्रतिनिधियों से बातचीत की और सर्विस रोड व टाउनशिप की सीमा विवाद की समस्या का निराकरण कराया। अधिकारियों से कहा कि आपस में समन्वय बनाकर सर्विस रोड को शीघ्र पूरा कराएं। इस दौरान एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक ललित पाल, लोक निर्माण विभाग खंड-3 के अधीक्षण अभियंता अरविन्द कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें